* नूतन वर्ष की हार्दिक सुब्कामनाये *
"तुम तो कह-कहे हो, उन हसींन वादियों के,
जहाँ तरनुम में, खुदा का दीदार होता है"
*************
नव वर्ष में पहले दिन से,
जीवन में संकल्प करें,
प्रकृति प्रदत उपहारों का,
संरक्षण, संचयन करें,
ह्रदय बरसाएं निष्ट भावना,
हर प्राणी से प्रेम करें,
इर्षा और अहम् की खातिर,
नहीं किसी से बैर करें,
पाप मुक्त हों कर्म हमारे,
यश, वैभव, श्री, शीश धरें,
मन सुन्दर हो, तन सुन्दर हो,
सत्य आचरण वरण करें,
नव वर्ष हो मंगलकारी ,
सिद्धि विनायक मदद करें,
रिद्धि -सिद्धि वैभव के दाता,
हर संकट को दूर करें,
No comments:
Post a Comment