"मतदाता दिवस"
भारत का नागरिक हूँ,गौरव की बात है,
मतदाता हूँ भारत का, वोटर आइ डी हाथ है
मतदाता दिवस तो अधिकार दिवस है,
यह राष्ट्र की संरचना का मौलिक दिवस है
पहचान पत्र ही तो मेरी पहचान है,
पहचान को छिपाना दुष्टों का काम है,
इस देश के युवाओं मत के अर्थ को समझो,
अधिकार की सीमा व अपने दर्द को समझो,
इतिहास गवाह है सरकार जो बनती
मतदाता के अधिकार की वैशाखी पर चलती,
जानो ज़रा अधिकार को और उसकी सीमा को
देशहित में मताधिकार को एक मत की कल्पना को,
पहचान पत्र से ही मतदाता बने हो
लोकतंत्र के इस देश के विधाता बने हो
मतदाता दिवस तो विधाता का विधान है
है असीमित शक्ति इसमें डगर गुमनाम है,
जान लो प्यारों तुम मताधिकार को
ईमान को निष्ठा को और राष्ट्र भाव को
मतदाता तो इस देश का वह कद्रदान है
भगवान् है वह देश का बड़ा भाग्यवान है,
जो ताकत खुदा में है वह खुद में समाहित है
अच्छे बुरे कर्मों का फल इसमें निहित है
मत का प्रयोग न करना खुद से बेमानी है
अधिकार को खोता है कायरता की निशानी है
जागो ज़रा जागो मेरे देशवासियों
पहचान लो खुद को खुद के इस्तकबाल को
भ्रष्ट आचरण ने आज लुटिया डुबोयी है
मत का प्रयोग ना करके हमने मानवता खोयी है
यदि नहीं सम्हालोगे भैया मौसम एसा बना रहेगा
मानव अत्याचार सहेगा मानवता का खून बहेगा
लुच्चे गुंडे और लफंगे राज करेंगे हमरे ऊपर
वोटर बकरी भेड़ बनेंगे महंगाई के जिन्न के ऊपर
दानवता का नंगा नाच नहीं सहेंगे इस जीवन में
पूर्ण विवेक से मतदान का अर्थ समझेंगे इस जीवन में
हम विश्व की निगाह में निगेहबान बनेंगे
आतंक और भ्रष्टाचार को हम जड़ से धुनेंगे
सबसे बड़ी आबादी का यह अपना देश है
है सबसे बड़ा लोकतंत्र तगड़ा निवेश है
भारत के नागरिक की यही पहचान है
वोटर आई डी कार्ड ही देश की शान है.
Your poem on Voter Day is immortal for Democracy. Today, I exercised my right in spite of the corrupt practices, I have been played with, adopted by the persons who occupied the power- chairs through this system. True, the system is good but the persons who misuse should be turned back and for that we need some reforms. Recently, they could not get voted back. But the procedure is lengthy. The harm they cause can not be reverted soon. We may have to do something to ensure that our democracy is a blessing to our people when we are able to exercise our vote-rights. Kindly continue to create the awareness.
ReplyDelete